सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जीवन में आगे बढ़ने के लिए, ये आदते छोडें | Jivan me aage badhne ke liye chore..webseries and gaming ki aadte.

                                           आप अपना कीमती समय बर्बाद कर रहे है                             

दोस्तो, आज के जमाने में स्मार्टफोन का इस्तेमाल, वेबसीरीज कंटेंट (Webseries) देखना आम बात हो गई है जो कि आपको भरपूर मजा देती है लेकिन क्या आपको ये पता है कि आपका ये मजा ही आपको जिंदगी में आगे बढने से रोक रहा है। कैसे? आइये जानते है।

हर इंसान दिन में कम से कम 1 घंटे फोन का इस्तेमाल तो करता ही है। कुछ लोग तो 2-2 घटें तक मोबाईल पर गेम खेलते है और कुछ तो सारा दिन फोन से चिपके रहते है लेकिन आपको मिलता क्या है, कुछ नही। पर क्या आपको पता है कि जिन्होंने इन सब हथियारों को जन्म दिया है वो लोग इससे कितना पैसा कमाते है। एक बार इंटरनेट पर जरूर देखियेगा। एक तरफ वो लोग है जो बिजनैस के बारे में सोच रहे है पैसा कमाने के नये नये तरीके ढूंढ कर लाखो करोडो कमा रहे है और एक तरफ आप लोग है जो अपना समय इन थोडे से मजे देने वाली चीजो पे अपना कीमती समय बर्बाद कर रहे है। अब जरा इन दो बातों पर गौर करियें:-

                                        समय कहाँ बर्बाद हो रहा है।

1.) वेब कंटेंट:- (Web Series)

आप किसी प्लेटफार्म पर (Amazone Prime, Netflix, Mx player, Alt Balaji) मेम्बरशिप ले लेते हो और उसे वसूल करने के चक्कर में एक के बाद एक सीरीज देखना शुरू कर देते हो। ये कंटेंट बनाया ही इस तरह जाता है कि अगर आपने थोडा सा भी देखा तो आप उसे पूरा देखे बिना नही रह पाओगे। आपने कभी गौर किया कि आप इन सब पर कितना समय बर्बाद कर रहे हो। दरअसल आपको सिर्फ  300रू या 500 रू का नुकसान नही हो रहा है बल्कि आपके समय का नुकसान भी हो रहा है। और अगर आप अभी युवा है तो आप अपना सबसे किमती समय इन बकवास चीजों पे खर्च कर रहे हो। इतने समय में तो बहुत कुछ दूसरे काम किये जा सकते है।     

    

Image Credit : Justaf Abduh/Unsplash

2.) मोबाईल गेमिंग:- (Online and offilne Mobile Games)

आम तौर पर एक युवा अपने एक दिन के करीब 2 से 4 घंटे आनलाइन और आफलाइल गेमिंग पर बिता रहा है। कई लोग तो गेम में अपना असली पैसा नकली चीजों पर खर्च कर रहे है। एक बार को सोचिये कि ये क्या पागलपंती आप कर रहे है। जिन्होंने इस गेम का बनाया वो तो बैठे बैठे लाखों कमा रहे है और आप अपना करोडों से भी किमती समय गंवा रहे है। 

                               अब बात करते है कि करें क्या।

दोस्तों जितना समय आप इन सब चीजों में दे रहे है इतने में तो आप एक हुनर सीख सकते है जो आपकी जिंदगी में बहुत काम आये। 
- आजकल 500रू से 1000रू में आपको बहुत से कोर्स मिलते है जो कि 4 से 5 घंटे के होते हैं। तो अपना समय बाकी बकवास चीजों से हटाकर उपयोगी चीजों में लगाये। 
- या अगर आप व्यवसाय शुरू करने का सोच रहे है तो आप बाकी व्यवसायों के बारे में जान सकते है 
- या फिर अगर आपके पास कोई कला है या फिर आपके पास किसी विषय से संबंधित जानकारी है तो लोगो के साथ शेयर करके अपने किमती समय का इस्तेमाल कर सकते है।
- आप अगर पढाई  कर रहे है तो अपना ध्यान पढाई में दे सकते है .

                                       जीवन में सफलता के सूत्र

दोस्तो आप भले किसी भी उम्र के हो, दुनिया के किसी भी कोने में रहते हो, कुछ भी करते हो, भले आपके पास बहुत कुछ नही हो लेकिन सब इंसानो के पास एक चीज बराबर है और वो है ”समय“. आप चाहे तो अपना समय बर्बाद कर सकते है या फिर अपना समय इस्तेमाल कर सकते है, अब निर्णय आपके हाथों में है। दोस्तो एक बात याद रहे कि जो समय हाथ से जा रहा है वो फिर कभी लौट के नही आयेगा। और इसके लिए आपको सारी जिंदगी पछतावा रहने वाला है।

तो आज से अपने फोन को बाजू में रखिए और अपने दिमाग को काम पर लगाइये। अच्छी किताबें पढियें, अपनी पढाई पर ध्यान दिजिए, किसी हुनर को सीखने की कोशिश किजिए, आनलाइन कुछ नया सीखने या फिर नया कोर्स करने के बारे में सोचिए, आपमें क्या हुनर है या फिर आप क्या कर सकते है या आप क्या करना चाहते है उस बारे में सोचना शुरू किजिए।

अगर जानकारी अच्छी लगें तो अपने दोस्तोेें के साथ जरूर शेयर करें। 
यह मेेंरे अपने व्यक्तिगत विचार है आप चाहे तो इससे सहमत या असहमत हो सकते है। अपना किमती समय देने के लिए धन्यवाद।

जय हिंद

जय भारत

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा बेहतर सोचे लेकिन बुरे के लिए तैयार रहे |(Always look for best but prepare for worst)|

नमस्कार दोस्तो  दोस्तो दुनिया का हर इंसान जीवन मे सफल होने और कुछ अलग करने की सोचता है। इनमे से कुछ लोग तो  सिर्फ सोचते होंगे और कुछ लोग लक्ष्य निर्धारित करके योजना भी बनाते होंगे लेकिन अमल नहीं करते होंगे  और कुछ लोग कदम उठाते होंगे लेकिन सफल नहीं हो पाते होंगे। लेकिन ऐसा क्यू होता होगा??? चलिये कोशिश करते है समझने की ।                              अच्छी सोच, और बुरे के लिए तैयार - क्यों ??                                                                                      दोस्तो एक बात आप हमेशा याद रखिएगा की वक्त अच्छा हो या बुरा हो कभी भी  ठहरता नहीं है। समय को बदलने मे देर नहीं लगती। हो सकता है आज अनुकूल परिस्थितियां हो और आने  वाले पल मे प...

Jivan samjhane wale dohe | जीवन समझाने वाले दोहे |

कुछ दोहे जो आपके जीवन को समझने में काम आएंगे। दोस्तों आपने बहुत से दोहे पढ़े होंगे, सुने होंगे, लेकिन उसका वास्तविक अर्थ शायद ही किसी ने सीखा होगा। आज बात करते है, उनके वास्तविक अर्थ की। दोस्तों कबीरदास जी, रहीम जी और तुलसीदास जी तथा और भी बहुत से लोगो ने जिंदगी की हकीकत को देखकर,  उन्हें दोहो में पिरोया था। ऐसे कुछ दोहे है :- 1.) जैसे तिल में तेल है, ज्यों चकमक में आग,      तेरा साई तुझमे है, तू जाग सके तो जाग। दोस्तों यह दोहा कबीरदास जी का है। मतलब है, असली मूल तत्व अंदर ही होता है। उसी तरह भगवन भी हमारे अंदर ही है। हमें पहचानने की जरुरत है।  2.) एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाय। ‘रहिमन’ मूलहि सींचिबो, फूलहि फलहि अघाय॥                                             दोस्तों यह दोहा रहीम जी द्वारा रचित है।  इसका सीधा सा अर्थ ये है की अगर हम किसी एक काम को पूरी लगन और मेहनत से करे तो हमें उस काम में महारत हासिल हो सकती है, और...

जीवन में आत्म निर्भर कैसे बने? Aatmnirbher / Self-dependent kaise bane?

  मेरा मानना है की प्रत्येक इंसान (औरत या आदमी) को जिंदगी में आत्मनिर्भर बनना चाहिए. लेकिन ये कोई प्रक्रिया नहीं है जिसे फॉलो करके आप आत्मनिर्भर हो जाओगे. आत्मनिर्भरता एक गुण है एक आदत है, एक कला है, जिंदगी को जीने की, जो की सतत प्रयासों से धीरे धीरे आपमें आती है. आत्मनिर्भर यानि क्या :- आत्मनिर्भर का मतलब है ऐसा काम जिसके लिए आपको किसी पर निर्भर न रहना पड़े. जब आपको यह विश्वास हो जाये की जो कार्य दूसरा व्यक्ति कर सकता है, वही काम आप भी उतनी ही कुशलता के साथ कर सकते हो तो आप ये समझ लीजिये की आप उस कार्य के लिए आत्मनिर्भर हो चुके है .ऐसा ही बाकि सारे कामो के लिए समझ लीजिये . आत्मनिर्भरता में वो सारे काम आते है जिसे आप पसंद करते है जैसे :- खाना बनाना, घर के छोटे मोटे काम, कमाई के साधन और भी बहुत सारे. आत्मनिर्भर कैसे बनते है :- कुछ भी होने या बनने के लिए क्या जरुरी है, एक लक्ष्य और मेहनत. ठीक इसी तरह आत्मनिर्भर होने के लिए के लिए भी यही गुण आवश्यक है . सबसे पहले तो आपको ये तय करना है की आपको किस कार्य में आत्मनिर्भर बनना है , उसके बाद उस कार्य को खुद से करने की जरुरत है. जरुरत है उस क...