मेरा मानना है की प्रत्येक इंसान (औरत या आदमी) को जिंदगी में आत्मनिर्भर बनना चाहिए. लेकिन ये कोई प्रक्रिया नहीं है जिसे फॉलो करके आप आत्मनिर्भर हो जाओगे. आत्मनिर्भरता एक गुण है एक आदत है, एक कला है, जिंदगी को जीने की, जो की सतत प्रयासों से धीरे धीरे आपमें आती है.
आत्मनिर्भर यानि क्या :-
आत्मनिर्भर का मतलब है ऐसा काम जिसके लिए आपको किसी पर निर्भर न रहना पड़े. जब आपको यह विश्वास हो जाये की जो कार्य दूसरा व्यक्ति कर सकता है, वही काम आप भी उतनी ही कुशलता के साथ कर सकते हो तो आप ये समझ लीजिये की आप उस कार्य के लिए आत्मनिर्भर हो चुके है .ऐसा ही बाकि सारे कामो के लिए समझ लीजिये . आत्मनिर्भरता में वो सारे काम आते है जिसे आप पसंद करते है जैसे :- खाना बनाना, घर के छोटे मोटे काम, कमाई के साधन और भी बहुत सारे.
आत्मनिर्भर कैसे बनते है :-
कुछ भी होने या बनने के लिए क्या जरुरी है, एक लक्ष्य और मेहनत. ठीक इसी तरह आत्मनिर्भर होने के लिए के लिए भी यही गुण आवश्यक है . सबसे पहले तो आपको ये तय करना है की आपको किस कार्य में आत्मनिर्भर बनना है , उसके बाद उस कार्य को खुद से करने की जरुरत है. जरुरत है उस काम को सिखने की और बाद में उस काम को अपनी आदत बनाने की. धीरे धीरे आप उस काम में माहिर होने लगेंगे. जैसे मान लीजिये की आपको खाना बनाना नहीं आता उसके लिए आप किसी और पर निर्भर है, तो आप एक काम कर सकते है की कभी कभार आप खुद खाना बनाने की कोशिश करे. अगर आपके कार है लेकिन आपको कार चलाना नहीं आता और उसके लिए आप अपने ड्राइवर पर निर्भर हो, तो आप कार चलाना सीख लीजिये इससे आपके पैसे भी बचेंगे और आपके व्यक्तित्व में एक और नयी कला भी जुड़ जाएगी.
उसी तरह कई महिलाये अपने माता पिता पर निर्भर होती है और शादी के बाद अपने पति पर. इसी कारन कई महिलाये अपने पतियों की गलत हरकतों को भी सहन करती है. लेकिन अगर उस महिला में कोई हुनर हो या फिर उसे कोई काम आता हो जिसे करके वो अपना खर्चा खुद उठा सके या अपने बच्चो को पल सके तो वो बन गयी आत्मनिर्भर.
आत्मनिर्भर बनने में कितना समय लगेगा :-
यह इस बात पर निर्भर करेगा की आप आत्मनिर्भर बनने के लिए कितने गंभीर है और इस बात की गहराई को कितना अच्छे से समझते है . दूसरा आप कोनसे कोनसे कामों को चुनते है और उसके लिए अपने पुरे दिन का कितना हिस्सा उसे देते है. और सबसे अहम् बात आत्मनिर्भर बनने के लिए आप पुरे दिल से खुश होकर कोई काम करते है या नहीं . आत्मनिर्भर बनने में उतना ही समय लगेगा जितना की आपको किसी काम में माहिर होने में लगता है. यह हर व्यक्ति के हिसाब से अलग अलग हो सकता है
दोस्तों यह मेरे अपने व्यक्तिगत विचार हैं आप इस बात से सहमत अथवा असहमत हो सकते हैं. आपका कीमती समय देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद
जय हिन्द
जय भारत
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें