ABOUT US
नमस्कार मित्रो,
दोस्तों हमारा यह महान देश (भारत देश) यहाँ की संस्कृतियों, यहाँ की परम्पराओ, रीति रिवाजो और कथा कहानियो के कारन प्रसिद्ध है। यह देश हर दृष्टि से,चाहे फिर वो कलात्मक हो या आध्यात्मिक हो या चिकित्सा हो या फिर वीरता, शौर्य गाथाओ या शांति हो, उत्तम रहा है। इस भूमि ने अनेको ऐसे व्यक्तिवो को जन्म दिया है जिसने पूरी दुनिया को अपने गुणों से प्रभावित किया है और भारत का नाम पूरी दुनिया में फैलाया है। यहाँ की कथा कहानियो में बहुत सी ऐसी रहस्य्मयी और सीख प्रदान करने वाली बाते छुपी हुई जिसे अगर कोई जान ले तो उसके जीवन में एक क्रांति घटित हो सकती है। हो सकता है इन कहानियो से सीखकर कितने लोगो की जिंदगी में परिवर्तन आये। इसी उद्देश्य के साथ मै इस ब्लॉग को लेकर आप लोगो के बीच आया हु। मेरा लक्ष्य ये है की मै आप लोगो के बीच कुछ ऐसी कहानिया और अपनी बाते रखु जिससे आप लोगो को बहुत कुछ जानने को मिले और शायद ये जानकारी आपकी जीवन में आपकी सोच में परिवर्तन करने में थोड़ी सी मदद कर सके।
दोस्तों इस ब्लॉग के माध्यम से मै अपने विचार और कुछ कहानियो को संगम और संग्रह आपके लिए आपकी सेवा में रखने की कोशिश करूँगा। दोस्तों हो सकता है की ये कहानिया आपने पहले भी किसी किताब में पढ़ी हो, या किसी और से सुनी हो। लेकिन मै इन्हे एक एक अलग अंदाज में, अपने निजी विचारो के साथ रोचक तरीके से आपके बीच रखूँगा। आशा है की इस कार्य में आपका साथ अवश्य मिलेगा। यदि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की आपति हो या किसी प्रकार से वो इस ब्लॉग से असंतुष्ट हो तो मुझे अपने विचार मेल द्वारा अवश्य बताये, मै कोशिश करूँगा आपकी तकलीफो को दूर करने की।
मै एक स्वतंत्र लेखक और विचारक हु। मै भारत देश का एक युवा नागरिक हु। मेरी उम्र २५ वर्ष के करीब है। मैंने अपनी बी,कॉम की शिक्षा पूर्ण की है और विभिन्न क्षेत्रो में नौकरी की है। लिखने का मेरा पुराना शौक है। मै कविताये, ग़ज़ल आदि लिखता हु और साथ ही साथ "क्वोरा" और "ज्ञान एप्प" पे लोगो के प्रश्नो के जवाब भी देता हु।
दोस्तों इस ब्लॉग पर मै हिंदी और अंग्रेजी भाषा में अपने लेख आपके सामने रखूँगा। दोस्तों मै सिर्फ कहानिया ही नहीं लाऊंगा, बल्कि अपने स्वतंत्र विचारो वाले लेख भी लिखूंगा। अपने लेख के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारिया प्रदान करने की और आप सभी का मार्गदर्शन करने की पूर्ण कोशिश करूँगा। दोस्तों मेरे कई लेखो में, मै जो कहानियां लाऊंगा वो मेरे द्वारा लिखी हुई नहीं होगी। वो मेरे द्वारा किसी न किसी स्त्रोत से पढ़ी अथवा सुनी हुई होगी। कुछ पौराणिक कथाये भी होंगी। यदि किसी व्यक्ति को किसी भी कहानी से या लेख को लेकर आपति हो तो पहले एक बार मुझसे अवश्य संपर्क करे। मै यथायोग्य निवारण के लिए सदैव तत्पर हु।
जय हिन्द
जय भारत
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें