नमस्ते दोस्तों,
दोस्तों कई बार हमारे साथ ऐसा होता है की हमारा मन अचानक से दुखी और उदास सा होने लगता है। हम परेशान और बैचैन होने लगते है। सब कुछ सही चल रहा होता है लेकिन हमारा मन उदास होने लगता है। इसके कई कारण हो सकते है लेकिन फ़िलहाल हम कारण पर बात नहीं करेंगे, हम बात करेंगे समाधान की।
दोस्तों जब भी मन उदास या दुखी होने लगता है तो फिर कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। मन अकेले रहने को करता है और परेशानी बढ़ने लगती है, सब कुछ बेकार लगने लगता है। हमारे दिमाग पर नकारात्मक विचार ज्यादा हावी होने लगते है। ऐसे में क्या करे कुछ समझ नहीं आता। लेकिन मै आज आपके लिए एक उपाय लेके आया हु, जिससे आपको इस उदासी से बाहर निकलने में मदद मिले।
अब करना क्या है ?
दोस्तों मेरा विश्वास है की अगर आप ये उपाय इस्तेमाल करेंगे तो अवश्य ही , कुछ मिनटों में ही आपकी सारी उदासी, परेशानी, चिंता, अकेलापन सब ख़त्म हो जायेगा। चंद पलो में आपका मन खुश हो जाएगा, और आप एक नयी ऊर्जा अनुभव करने लगेंगे। लेकिन दोस्तों इस उपाय के लिए तयारी आपको अभी से करनी पड़ेगी। तो चलिए देखते है की उपाय क्या है ?
आपको करना ये है की आपको आज से ही एक नयी डायरी बना लेनी है। उस डायरी में आप अपनी जिंदगी में जो सबसे अच्छे अनुभव होते है ,उनको तारीख के साथ अच्छे से लिख लेना है बस। जब भी कुछ अच्छा हो या ऐसा हो जिससे की आपको अच्छा लगा हो फिर चाहे वो छोटे से छोटा काम ही क्यों न हो, बस लिखते जाइये। धीरे धीरे आपकी डायरी में ऐसे किस्से बढ़ने लगेंगे। जब ऐसे किस्से बढ़ने लगेंगे तो आपका काम पूरा हो जायेगा।
उदास मन को कैसे खुश करे।
जब भी आपका मन उदास होने लगे, आप दुखी हो या आपको आपकी जिंदगी में सब बुरा लगने लगे तो आपको बस ये डायरी खोल लेनी है। अब इस डायरी के द्वारा आपको अपने वो पुराने किस्से पढ़ने है और उसे अनुभव करना है। बस ये किस्से आपको कुछ ही देर में तरोताजा कर देंगे।
दोस्तों ये मेरा अपना व्यक्तिगत अनुभव है। ये छोटा सा काम, बड़ी से बड़ी चिंता से आपको बाहर निकल देगा। एक बार आप इसे इस्तेमाल करके जरूर देखिएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें